जेयू का प्रोफेसर बता कर 94 लाख की ठगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पर्णश्री इलाके के बेचाराम चटर्जी रोड की घटना एक छात्रा को विश्वविद्यालय में अच्छे नंबर से पास कराने का दिया था प्रलोभन कोलकाता : खुद को जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर बता कर एक बदमाश ने एक छात्रा के परिवारवालों से किस्तों में कुल 94 लाख रुपये ठग लिये. घटना पर्णश्री इलाके के बेचाराम चटर्जी रोड […]
विज्ञापन
पर्णश्री इलाके के बेचाराम चटर्जी रोड की घटना
विज्ञापन
एक छात्रा को विश्वविद्यालय में अच्छे नंबर से पास कराने का दिया था प्रलोभन
कोलकाता : खुद को जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर बता कर एक बदमाश ने एक छात्रा के परिवारवालों से किस्तों में कुल 94 लाख रुपये ठग लिये. घटना पर्णश्री इलाके के बेचाराम चटर्जी रोड की है. आरोपी व्यक्ति का नाम सुजय चक्रवर्ती है. खुद के साथ ठगी का खुलासा होने के बाद पीड़ित परिवार की तरफ से इसकी शिकायत पर्णश्री थाने में दर्ज करायी गयी है.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विप्लव हल्दार नामक एक व्यक्ति उसकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था. वह खुद को जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर भी बताया करता था. इसके कारण वह अपनी बेटी को इस प्रोफेसर के पास ट्यूशन पढ़वा रहे थे.
पढ़ाने के दौरान विप्लव ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी कमजोर है, वह ठीक से परीक्षा पास भी नहीं कर पायेगी. वह जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं. कुछ आर्थिक खर्च करने पर वह बेटी को अच्छे नंबरों से पास करवा सकते हैं. यही नहीं, अगर वह चाहे तो बेटी को परीक्षा पास करने के बाद वह उसी विश्वविद्यालय में अपनी ऊंची पहुंच की मदद से नौकरी भी दिलवा सकते हैं.
इस प्रलोभन के झांसे में आकर उन्होंने प्रोफेसर को किस्तों में कुल 94 लाख रुपये दे दिये. जब उन्हें ठगी की भनक लगी तो उन्होंने रुपये वापस मांगना शुरू किया, इसपर वह धमकी देने लगा. तब जाकर उन्होंने इसकी शिकायत पर्णश्री थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी प्रोफेसर का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन