भारी मात्रा में तस्करी का कॉस्मेटिक सामान जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2019 7:58 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाना पुलिस ने अभियान चलारक शनिवार रात को सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान जब्त किया. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुदीप्त पंडित […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाना पुलिस ने अभियान चलारक शनिवार रात को सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान जब्त किया. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सुदीप्त पंडित बताया गया है. वह प्रधान नगर थाना के बाघाजतिन कॉलोनी इलाके का रहने वाला है.
पुलिस सूत्रों से प्राप्ता जानकारी के अनुसार सुदीप्त पंडीत तीन बक्सों में कॉस्मेटिक सामानों को भर बस पकड़ने के लिए सिलीगुड़ी जंक्शन में आया था. खबर मिलते ही प्रधान नगर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई.
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने कॉस्मेटिक सामानों का जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किया. इस वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने तस्करी की बात को स्वीकार किया है. सुदीप्त के पास से पुलिस ने भारी संख्या में लेडिज पर्स, क्लीप, मेहंदी, लिपिस्टिक, फ्रैडशिप बैंड व अन्य कई अन्य बेशकीमती कॉस्मेटिक सामान जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक जब्त सामान का मूल्य लाखों में बताया गया है. रविवार गिरफ्तार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










