ऑनलाइन खरीदारी में फंसे रुपये वापस दिलाने के नाम पर ठगे एक लाख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : ऑनलाइन खरीदारी में फंसे रुपये वापस दिलाने के नाम पर शातिर बदमाशों ने एक युवती से एक लाख रुपये ठग लिये. ठगी का आभास होने पर साबेरी मित्रा नामक पीड़िता ने इसकी शिकायत श्यामपुकुर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को उन्होंने बताया कि उसने आनलाइन वेबसाइट से साड़ी खरीदी थी. पसंद नहीं […]

विज्ञापन

कोलकाता : ऑनलाइन खरीदारी में फंसे रुपये वापस दिलाने के नाम पर शातिर बदमाशों ने एक युवती से एक लाख रुपये ठग लिये. ठगी का आभास होने पर साबेरी मित्रा नामक पीड़िता ने इसकी शिकायत श्यामपुकुर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को उन्होंने बताया कि उसने आनलाइन वेबसाइट से साड़ी खरीदी थी.

विज्ञापन

पसंद नहीं आने पर उसे वापस भी कर दिया. इसके बाद एक युवक का फोन उसके मोबाइल पर आया और युवक ने रुपये वापस देने के नाम पर उसके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी. एक पासवर्ड मोबाइल पर आया, वह भी पूछ लिया. इसके बाद रुपये कुछ देर में वापस आने की बात कहकर जब उसने फोन काटा तो उसके मोबाइल में किस्तों में एक लाख रुपये निकल जाने का मैसेज आया. पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola