भाजपा कार्यकर्ता’ की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कल्याणी : नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता बताये जा रहे एक दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले हबीबपुर में गोली मार दी गयी. […]
विज्ञापन
कल्याणी : नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता बताये जा रहे एक दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले हबीबपुर में गोली मार दी गयी. स्थानीय भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने देवनाथ को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया. देवनाथ की पत्नी चंदना ने बताया, ‘हम अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. दो लोग ग्राहक बनकर आये और कुछ सामान मांगा. जब मेरे पति उन्हें सामान देने के लिए मुड़े तो उन्होंने गोली चला दी और फरार हो गये.’ चंदना चिल्लायीं और स्थानीय लोग वहां जमा हो गये.
वे देवनाथ को राणाघाट अस्पताल ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक वीसीआर अनंतनाग ने कहा, ‘हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं.’ नदिया दक्षिण से भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्रनाथ रॉय ने कहा, ‘वह हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता था और 1995 से भाजपा में था. तृणमूल ने पहले भी उसे धमकी दी थी. अब उन्होंने उसे मार दिया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन