पूजा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 2:06 AM
परिवार व पड़ोसियों ने पुराने विवाद को बताया हत्या का कारण अलीपुरद्वार : मंडप से पूजा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर फालाकाटा के धनिरामपुर गांव में सनसनी फैल गयी. मंगलवार सुबह गादंग के समीप अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा धनिरामपुर 2 नंबर गांव इलाके के एक धान के पास […]
परिवार व पड़ोसियों ने पुराने विवाद को बताया हत्या का कारण
अलीपुरद्वार : मंडप से पूजा देखकर लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर फालाकाटा के धनिरामपुर गांव में सनसनी फैल गयी. मंगलवार सुबह गादंग के समीप अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा धनिरामपुर 2 नंबर गांव इलाके के एक धान के पास सूखे नाले में नाबालिग का शव दिखा. नाबालिग के परिवारवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में जटेश्वर पुलिस आउटपोस्ट में शिकायत दर्ज करवायी है.
जानकारी मिली है कि नाबालिग स्थानीय स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्रा थी. बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम को घर के पास लाल स्कूल इलाके में उसकी 11 वर्षीय बच्ची पूजा देखने गयी थी. उपस्थित अन्य दर्शनार्थियों ने बताया है कि वहां आरती हो जाने के बाद बच्ची घर के लिए निकल गयी थी, लेकिन देर तक घर नहीं लोटी. रात को परिवार वालो ने उसे काफी खोजा पर बच्ची नहीं मिली. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत के पास सूखे नाले में बच्ची को मृत अवस्था में पड़ा पाया.
इलाकावासियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जताया है. बच्ची के दिहारी मजदूर पिता ने बताया कि तीन साल पहले स्थानीय कूछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. उस समय उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी. स्थानीय लोगों ने इस पुराने विवाद को लेकर बच्ची के अपहरण व हत्या का शक जताया है.जटेश्वर पुलिस आउटपोस्ट के जांच अधिकारी बीएम छेत्री ने बताया कि शिकायत मिली है. प्राथमिक अनुमान है कि शारीरिक अत्याचार हुए हैं. दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पायेगी. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










