पुलिस और जनता के बीच हुई झड़प

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुगली : भद्रेश्वर में अदालत के निर्देश पर एक मैदान को दखल करने गयी पुलिस और जनता के बीच झड़प हुई. घटना भद्रेश्वर थाना अंतर्गत शारदापल्ली दक्षिण पाड़ा इलाके की है. जानकारी के अनुसार इलाके में लगभग 25 कट्ठा के एक मैदान को स्थानीय सूर्य संघ क्लब ने कब्जा कर रखा था. अदालत के निर्देश […]

विज्ञापन

हुगली : भद्रेश्वर में अदालत के निर्देश पर एक मैदान को दखल करने गयी पुलिस और जनता के बीच झड़प हुई. घटना भद्रेश्वर थाना अंतर्गत शारदापल्ली दक्षिण पाड़ा इलाके की है. जानकारी के अनुसार इलाके में लगभग 25 कट्ठा के एक मैदान को स्थानीय सूर्य संघ क्लब ने कब्जा कर रखा था. अदालत के निर्देश पर भद्रेश्वर थाना की पुलिस जमीन को दखल करने पहुंची.

विज्ञापन

इसके बाद क्लब के सदस्यों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा उन्हें खदेड़ देने पर सभी भद्रेश्वर स्टेशन से दिल्ली रोड जाने वाली सड़क पर विरोध करने लगे. खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार नंदन पानीग्रही सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्लब के सदस्यों ने हाथापाई की. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस और जनता की झड़प में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गये. भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन प्रलय चक्रवर्ती ने बताया कि उस मैदान को लेकर काफी दिनों से विवाद बना हुआ था. मामला अदालत में विचाराधीन था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola