अमन श्रीवास्तव गैंग का वांटेड शूटर रियाज अंसारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची/कोलकाता : कुख्यात अमन श्रीवास्तव (सुशील श्रीवास्तव) गैंग के शार्प शूटर व हजारीबाग, रामगढ, रांची जिला के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के आरोपी रियाज अंसारी काे हजारीबाग, रामगढ़ व एटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है़ झारखंड पुलिस द्वारा दबाव बढ़ जाने के कारण वह कोलकाता में अपना […]

विज्ञापन

रांची/कोलकाता : कुख्यात अमन श्रीवास्तव (सुशील श्रीवास्तव) गैंग के शार्प शूटर व हजारीबाग, रामगढ, रांची जिला के विभिन्न थाना में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के आरोपी रियाज अंसारी काे हजारीबाग, रामगढ़ व एटीएफ ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है़

विज्ञापन
झारखंड पुलिस द्वारा दबाव बढ़ जाने के कारण वह कोलकाता में अपना ठिकाना बनाये हुए था़ झारखंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह कोलकाता में छिप कर रह रहा है़ उसी सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया़ उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाया जायेगा़
हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोलकाता या हजारीबाग पुलिस उसके गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है़ गौरतलब है कि रियाज अंसारी के संबंध में सीआइडी मुख्यालय ने रामगढ़ एसपी को 30 अगस्त को भी कुछ टिप्स दिया था.
रांची, रामगढ़, हजारीबाग में वसूल रहा था रंगदारी
सीआइडी मुख्यालय की ओर से जिला पुलिस को बताया गया था कि रियाज अंसारी बाहर रह कर अपने गुर्गों के माध्यम से रांची, रामगढ़, हजारीबाग एवं अन्य जिलों के व्यवसायियों से रंगदारी वसूल रहा था़ सीआइडी की जानकारी में कहा गया था कि वह व्यसायियों को डरा-धमका रहा है़ सीआइडी मुख्यालय ने रांची, हजारीबाग व रांची जिला सहित अन्य जिला को पत्र लिखा था.
हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित 34 कांडों में है वांटेड पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रियाज अंसारी के खिलाफ रांची, हजारीबाग, रामगढ़ में हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कुल 34 मामले दर्ज है़ उनमें सबसे ज्यादा रंगदारी और हत्या के है़ं सीआइडी ने रियाज का पूरा खाखा तैयार कर रखा है़ पुलिस रियाज के अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर रही है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola