डायन के संदेह में पोते ने की दादी की हत्या

Published at :08 Sep 2019 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
डायन के संदेह में पोते ने की दादी की हत्या

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत तांतीजोड़ा गांव में डायन के संदेह में एक पोते ने अपनी दादी की तेजधार हथियार से मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार किया. मृतका का नाम सरला मंडी (65) और आरोपी का नाम स्वपन मंडी बताया गया है. गौरतलब है कि एक वर्ष पहले स्वपन […]

विज्ञापन

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत तांतीजोड़ा गांव में डायन के संदेह में एक पोते ने अपनी दादी की तेजधार हथियार से मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार किया. मृतका का नाम सरला मंडी (65) और आरोपी का नाम स्वपन मंडी बताया गया है.

गौरतलब है कि एक वर्ष पहले स्वपन मंडी के बेटे को सांप ने डंस दिया था, जिससे गांव में यह अफवाह कुछ दिनों से फैली हुई थी कि सरला मंडी डायन है और उसके कारण गांव के लोग परेशान हैं. ग्रामीणों की बातों में आकर संदेह में स्वपन ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिल कर अपनी दादी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola