बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे जेएमबी के आतंकी, लैपटॉप में था यह वीडियो लोड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 2:02 AM
आतंकियों के ठिकानों पर एसटीएफ ने की छापेमारीडेटोनेटर, वायर कटर, छोटी एलइडी बल्ब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्तलैपटॉप में लोड किया हुआ था तीव्र क्षमता वाला बम बनाने की विधिकोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने हाल ही में बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो सक्रिय सदस्यों अब्दुल बारी […]
आतंकियों के ठिकानों पर एसटीएफ ने की छापेमारी
डेटोनेटर, वायर कटर, छोटी एलइडी बल्ब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
लैपटॉप में लोड किया हुआ था तीव्र क्षमता वाला बम बनाने की विधि
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने हाल ही में बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो सक्रिय सदस्यों अब्दुल बारी (28) और निजामुद्दीन खान (19) को उत्तर दिनाजपुर से तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था. कोलकाता के नारकेलडांगा से गिरफ्तार मोहम्मद अब्दुल कासेम को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ को इन दोनों संदिग्धों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद गुप्त अभियान चला कर दोनों को उत्तर दिनाजपुर से गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि अब्दुल व निजामुद्दीन से पूछताछ के बाद दोनों के घरों की तलाशी लेने पर उनके ठिकानों से मिले सामान से पता चला कि वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










