भाई ने मारी गोली, मौत

कोलकाता : निमता में एक भाई ने अपने ही भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम अभिजीत बारुई (22) है. यह घटना रविवार रात अंबिकानगर इलाके में अवैध रुप से चल रहे एक शराब के अड्डे पर हुई. पुलिस आरोपी सुरोजीत बारुई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली […]
कोलकाता : निमता में एक भाई ने अपने ही भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम अभिजीत बारुई (22) है. यह घटना रविवार रात अंबिकानगर इलाके में अवैध रुप से चल रहे एक शराब के अड्डे पर हुई. पुलिस आरोपी सुरोजीत बारुई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात सुरोजीत और अभिजीत, दोनों भाई एक शराब के अड्डे पर रात एक बजे तक शराब पी रहे थे. उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी बीच गुस्से में सुरोजीत ने पिस्तौल निकाल कर अभिजीत पर गोली चला दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




