750 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ 75 लाख रुपये बताया गया है एसएसबी ने शनिवार रात खोरीबारी बस स्टैंड से दोनों को पकड़ा बिहार के किशनगंज जिले के निवासी हैं दोनों तस्कर सिलीगुड़ी : एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने 750 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों तस्करों […]
विज्ञापन
- ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ 75 लाख रुपये बताया गया है
- एसएसबी ने शनिवार रात खोरीबारी बस स्टैंड से दोनों को पकड़ा
- बिहार के किशनगंज जिले के निवासी हैं दोनों तस्कर
सिलीगुड़ी : एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने 750 ग्राम ब्राऊन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. दोनों तस्करों को शनिवार रात खोरीबारी बस स्टैंड से पकड़ा गया. जब्त ब्राउन शुगर का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य तीन करोड़ 75 लाख रुपये बताया गया है.
41वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांड जी. सी. पांडे ने बताया कि एसएसबी कदोमणिजोत कैम्प के जवानों ने खोरीबारी बस स्टैंड के पास दो युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली. तलाशी में दोनों तस्करों के पास से दो पॉकेट ब्राउन शुगर व तीन मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि घोषपुकुर से ब्राउन शुगर ले कर आये थे. गिरफ्तार तस्करों के नाम सौरभ कुमार शर्मा व मोहम्मद संजूर अली है.
दोनों बिहार के किशनगंज जिले के धर्मगंज इलाके के निवासी बताये गये हैं. एसएसबी ने दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद खोरीबारी थाना के हवाले कर दिया. खोरीबारी थाना प्रभारी पसांग शेरपा ने कहा कि दोनों तस्करों को रविवार सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










