लग्जरी कारों के चक्के चुरानेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने सॉल्टलेक के एई ब्लॉक इलाके में घरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों के टायर चुरानेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के सारे टायर बरामद किये हैं और उनके पास से […]
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने सॉल्टलेक के एई ब्लॉक इलाके में घरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों के टायर चुरानेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के सारे टायर बरामद किये हैं और उनके पास से चोरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिकु उर्फ महिप साव (19) और सोनू ठाकुर (23) हैं. दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिप और सोनू जोड़ाबागान के रहनेवाले हैं. देर रात दोनों को सॉल्टलेक के डीएलएफ इलाके से दबोचा गया.
मालूम हो कि सॉल्टलेक के एई ब्लॉक के 79 नंबर और 114 नंबर ब्लॉक में बुधवार की रात लग्जरी कारों से टायर खोल कर चुरा लिये गये थे. दूसरे दिन सुबह लोगों की नींद खुली तो देख कि घर के पास खड़ी कारें ईंटों पर टिकी हुई थीं और उसके चक्के गायब थे. मालूम हो कि विधाननगर में पिछले दो दिनों में अब तक इस तरह की तीन घटनाएं हुई थीं. छह अगस्त को विधाननगर नार्थ थाना और आठ अगस्त को विधाननगर नार्थ और विधाननगर पूर्व थाना इलाके में एक ही दिन में दो चोरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




