लग्जरी कारों के चक्के चुरानेवाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने सॉल्टलेक के एई ब्लॉक इलाके में घरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों के टायर चुरानेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के सारे टायर बरामद किये हैं और उनके पास से […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने सॉल्टलेक के एई ब्लॉक इलाके में घरों के बाहर खड़ी लग्जरी कारों के टायर चुरानेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के सारे टायर बरामद किये हैं और उनके पास से चोरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिकु उर्फ महिप साव (19) और सोनू ठाकुर (23) हैं. दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिप और सोनू जोड़ाबागान के रहनेवाले हैं. देर रात दोनों को सॉल्टलेक के डीएलएफ इलाके से दबोचा गया.

मालूम हो कि सॉल्टलेक के एई ब्लॉक के 79 नंबर और 114 नंबर ब्लॉक में बुधवार की रात लग्जरी कारों से टायर खोल कर चुरा लिये गये थे. दूसरे दिन सुबह लोगों की नींद खुली तो देख कि घर के पास खड़ी कारें ईंटों पर टिकी हुई थीं और उसके चक्के गायब थे. मालूम हो कि विधाननगर में पिछले दो दिनों में अब तक इस तरह की तीन घटनाएं हुई थीं. छह अगस्त को विधाननगर नार्थ थाना और आठ अगस्त को विधाननगर नार्थ और विधाननगर पूर्व थाना इलाके में एक ही दिन में दो चोरी हुई थी.

विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तीन ऐसी वारदात हुई थी, जिसमें से तीनों मामलों में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दोनों किसी गैंग के साथ जुड़े हुए हैं, जो इस तरह से पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं. इन दोनों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है.
पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता की बात को कबूल किया है. दोनों से पूछताछ कर इस मामले में लिप्त गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस पता लगा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola