ePaper

बस चालक और कंडक्टर से मारपीट के विरोध में बस हड़ताल

Updated at : 08 Aug 2019 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
बस चालक और कंडक्टर से मारपीट के विरोध में बस हड़ताल

हुगली : बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप में बस चालकों नें अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की घोषणा की है. घटना गोघाट थाना अंतर्गत श्यामबाजार इलाके की है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर मारपीट का आरोप लगा है. बताया जाता है कि बस कंडक्टर और चालक ने भाजपा समर्थकों को जनसभा स्थल […]

विज्ञापन

हुगली : बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट करने के आरोप में बस चालकों नें अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की घोषणा की है. घटना गोघाट थाना अंतर्गत श्यामबाजार इलाके की है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर मारपीट का आरोप लगा है. बताया जाता है कि बस कंडक्टर और चालक ने भाजपा समर्थकों को जनसभा स्थल से ले जाने की कोशिश की थी. घटना के प्रतिवाद में बुधवार को बस चालक बेमियादी हड़ताल पर चले गये.

उनकी मांग है कि हमालवरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये. पीड़ित बस चालक ने बताया कि वे लोग हर राजनीतिक दल के समर्थकों को सभास्थल पर ले जाने और लाने का काम करते हैं. इसके बदले उन्हें बस किराया मिलता है. जब तक इसका फैसला नहीं होता तब तक बस सेवा बंद रहेगी. जानकारी के अनुसार, आरामबाग में भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा में भाजपा कर्मियों को बस से ले जाया जा रहा था.

तभी गोघाट के श्यामबाजार इलाके में दो बसों को रोककर उनके दो चालक और दो कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. दोनों को आरामबाग महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को अस्वीकार करते कहा कि यदि इस तरह की कोई घटना घटी होगी तो उसे कानूनी ढंग से निपटा जायेगा. बस मालिकों से निवेदन है कि वह बस सेवा बहाल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola