कट मनी लौटाने की मांग पर तृणमूल नेता की पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हल्दिया : कट मनी लौटाने की मांग पर तृणमूल नेता की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के कांकटिया गांव की है. इसी गांव में रहनेवाले तथा काखारदा ग्राम पंचायत में तृणमूल के संयोजक रमेश पड़िया पर कट मनी लेने का आरोप है. आरोप है कि स्कूल में नौकरी दिलाने […]
विज्ञापन
हल्दिया : कट मनी लौटाने की मांग पर तृणमूल नेता की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के कांकटिया गांव की है. इसी गांव में रहनेवाले तथा काखारदा ग्राम पंचायत में तृणमूल के संयोजक रमेश पड़िया पर कट मनी लेने का आरोप है.
आरोप है कि स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के कुछ लोगों से रमेश ने काफी रुपये लिये हैं. लोगों ने पोस्टर भी लगाये थे. आरोप है कि कट मनी लौटाने का वादा करते हुए रमेश ने कुछ लोगों को चेक दिया था लेकिन वह चेक बाउंस हो गये. रविवार को स्थानीय लोगों ने रमेश पड़िया की पिटाई की. तमलुक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश को बचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










