बच्चा चोर के संदेह में पीट-पीट कर हत्या
Updated at : 29 Jul 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

अलीपुरद्वार : बच्चा चोर की अफवाह ने डुआर्स में फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीड़ के हाथों पीड़ित को बचाने की कोशिश में अलीपुरद्वार का तासाटी चाय बागान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हवाई फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन उसकी […]
विज्ञापन
अलीपुरद्वार : बच्चा चोर की अफवाह ने डुआर्स में फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीड़ के हाथों पीड़ित को बचाने की कोशिश में अलीपुरद्वार का तासाटी चाय बागान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. हवाई फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
जानकारी के मुताबिक, तासाटी चाय बागान के फुटबॉल मैदान से लगे इलाके में एक बेघर आदमी इधर-उधर घूम रहा था. तभी इलाके के लोगों ने बच्चा चोर होने के संदेह में उसकी सामूहिक पिटाई शुरू कर दी. खबर पाकर जटेश्वर पुलिस आउटपोस्ट से पुलिस पहुंची, लेकिन जनता के उग्र रवैये को देखते हुए उसे पीछे हटना पड़ा.
आठ पुलिसकर्मियों को किसी तरह भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. इस बीच उस बेघर आदमी पर लोगों की बर्बरता जारी रही. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर आया, लेकिन जनता मानने को तैयार नहीं थी.
आखिरकार पुलिस ने हवा में गोली चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया. खून से लथपथ उस व्यक्ति को बीरपाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने भीड़ द्वारा हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है कि हाल में जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा ब्लॉक की सुखानी बस्ती में बच्चा चोर के संदेह में महिला वेशधारी एक पुरुष को भीड़ ने मार डाला था. बेदम होने तक पिटाई के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गयी थी. पुलिस वहां पहुंची थी, लेकिन भीड़ के पागलपन के आगे वह कुछ न कर सकी.
मृत व्यक्ति एक पुरुष था जो कि महिला वेश में डुआर्स की विभिन्न जगहों पर कई वर्षों से घूमता-फिरता रहता था. कभी-कभी किसी के घर में बरतन, कपड़ा साफ करने का काम किया करता था और वहां से जो पैसा मिलता था उसी से अपना भोजन जुटाता था. कुछ दिन से उसे सुखानी बस्ती में देखा जा रहा था. दिनभर इधर-उधर भीख मांगने के बाद रात को प्राथमिक स्कूल के बाहर सोया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




