4.4 करोड़ का सोना जब्त, सात गिरफ्तार
Updated at : 28 Jul 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

डीआरआइ ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में चलाया अभियान 12.5 किलोग्राम सोना जब्त किया गया कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में अभियान चलाकर 4.4 करोड़ रुपये मूल्य का 12.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है. इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. […]
विज्ञापन
डीआरआइ ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में चलाया अभियान
12.5 किलोग्राम सोना जब्त किया गया
कोलकाता : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने कोलकाता और सिलीगुड़ी में अभियान चलाकर 4.4 करोड़ रुपये मूल्य का 12.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है. इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, मुखबिरों से डीआरआइ के अधिकारियों को तस्करी का सोना महानगर लाये जाने की भनक मिली.
सूचना के आधार पर महानगर और निकटवर्ती इलाकों में अभियान शुरू किया गया. शुक्रवार को कैखाली स्थित वीआइपी रोड पर नाका चेकिंग के दौरान बस से करीब 6.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया.
इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके नाम सुजीत रक्षित, संजीव रक्षित और मिलन स्वर्णकार बताये गये हैं. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डीआरआइ की ओर से बताया गया कि सोना बांग्लादेश से बनगांव बॉर्डर से तस्करी कर भारत लाया गया था. आरोपियों को यह सोना महानगर मेें एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था.
दूसरा अभियान सिलीगुड़ी में चलाया गया. अभियान के तहत शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के नाम बापी वैरागी, असीम सिंह, नूतन वैरागी और कुमकुम सिंह बताये गये हैं. उनके कब्जे से करीब 6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. आरोपियों से पूछताछ कर डीआरआइ अधिकारी उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




