बैग खोलते ही मिला महिला का सिर

हावड़ा : गुरुवार सुबह एक घाट से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. घटना बाली थाना अंतर्गत जेटिया घाट की है. जानकारी के अनुसार, सुबह घाट पर स्नान के लिए पहुंचे लोगों ने घाट पर दो लावारिस बैग देखे और पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बैग खोला […]
हावड़ा : गुरुवार सुबह एक घाट से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. घटना बाली थाना अंतर्गत जेटिया घाट की है. जानकारी के अनुसार, सुबह घाट पर स्नान के लिए पहुंचे लोगों ने घाट पर दो लावारिस बैग देखे और पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बैग खोला तो उसमें से एक महिला का सिर और शरीर के अन्य हिस्से मिले.
वहीं दूसरे बैग से तीन चौपर, दो चाकू एवं दस्ताना बरामद किये गये. मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर पाकर सिटी पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि हत्या के बाद हत्यारे महिला का शव बैग में रख कर फरार हो गये. पुलिस, मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




