नवयुवती का शव मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

Updated at : 17 Jul 2019 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
नवयुवती का शव मिला, दुष्कर्म व हत्या की आशंका

मालदा : राज्य सड़क के किनारे की एक झाड़ी से लगभग 18 साल की एक नवयुवती का शव मिलने से मानिकचक थानांतर्गत मोहना इलाके में सनसनी है. मंगलवार की सुबह धरमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मोहना इलाके की मालदा-मानिकचक राज्य सड़क किनारे की इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. नवयुवती के शरीर पर जींस […]

विज्ञापन

मालदा : राज्य सड़क के किनारे की एक झाड़ी से लगभग 18 साल की एक नवयुवती का शव मिलने से मानिकचक थानांतर्गत मोहना इलाके में सनसनी है. मंगलवार की सुबह धरमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मोहना इलाके की मालदा-मानिकचक राज्य सड़क किनारे की इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची.

नवयुवती के शरीर पर जींस पैंट और गुलाबी रंग का टॉप है. शरीर पर जख्म के निशान नहीं थे, लेकिन उसके गले पर काला दाग था. इससे अनुमान किया जाता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गयी है.पुलिस सूत्र ने बताया कि महिला का परिचय नहीं मिल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह पूर्व इसी जगह पर पुलिस ने एक और महिला का शव बरामद किया था. इस तरह दो दो घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

स्थानीय लोगों को आशंका है कि महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है.पुलिस सूत्र ने बताया कि स्थानीय लोग सुबह जब खेत में काम करने जा रहे थे तभी उनकी नजर शव पर पड़ी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये मालदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. मानिकचक थाना के ओसी देबू चक्रवर्ती ने बताया कि अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद भी मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा. शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola