ePaper

शर्मनाक! मेला देखकर लौट रही थी बच्ची, मुंह दबाकर ले गये चाय बगान, किया गैंगरेप

Updated at : 16 Jul 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! मेला देखकर लौट रही थी बच्ची, मुंह दबाकर ले गये चाय बगान, किया गैंगरेप

बीरपाड़ा : अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नांगदाला चाय बागान की एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को बीरपाड़ा पुलिस ने आरोपी पीयूष तिर्की और विकास नानोवार को अदालत के लिए चालान किया है. पीड़िता की मां ने रविवार शाम […]

विज्ञापन

बीरपाड़ा : अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित नांगदाला चाय बागान की एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को बीरपाड़ा पुलिस ने आरोपी पीयूष तिर्की और विकास नानोवार को अदालत के लिए चालान किया है. पीड़िता की मां ने रविवार शाम बीरपाड़ा थाने में सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आठवीं की छात्रा है. उसकी मां ने बताया कि विगत सात जुलाई को उनकी बेटी बीरपाड़ा से मेला देखकर घर लौट रही थी. उसी समय शाम सात बजे नांगदाला चाय बागान में पीयूष तिर्की और विकास नानोवार ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसे किसी को नहीं बताने को लेकर जान से मारने की धमकी दी. घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डर के मारे अपनी मां को नहीं बताया. लेकिन लगातार गुमशुम रहने पर शनिवार को पूछताछ से पूरा मामला सामने आया. इसके बाद रविवार को पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने दुष्कर्मियों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है. उसी रात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.

जयगांव के एएसपी कुंतल बनर्जी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो कानून की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सोमवार को अदालत भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola