विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at : 14 Jul 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर स्थित स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम असगर हुसैन उर्फ मनु (46) और अरशद हुसैन (40) हैं. दोनों ही बेनियापुकुर इलाके के निवासी है. आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर स्थित स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचने के आरोप में कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम असगर हुसैन उर्फ मनु (46) और अरशद हुसैन (40) हैं. दोनों ही बेनियापुकुर इलाके के निवासी है. आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है.

आरोपियों के खिलाफ बेनियापुकुर थाना में 21 (बी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही उनसे पूछताछ द्वारा उन विद्यार्थियों का पता लगाया जा रहा है, जिन्हें वे ड्रग्स बेचा करते थे. विद्यार्थियों का पता लगने के बाद पुलिस उनके अभिभावकों से मिलकर उनकी चिकित्सा व काउंसिलिंग कराने पर जोर देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola