भाजपा समर्थकों पर तृणमूल समर्थकों को पीटने का आरोप, पांच जख्मी, एक लापता
Updated at : 01 Jul 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत मारिचा गांव में तृणमूल समर्थकों को भाजपा समर्थकों को पीटने का आरोप लगा. मारपीट के दौरान तृणमूल कांग्रेस के मारिचा गांव के बूथ सभापति परेश बर सहित पांच लोग जख्मी हो गये. वहीं एक भाजपा समर्थक भी लापता हो गया. गौरतलब है कि तृणमूल समर्थक पार्टी कार्यालय में बैठक कर […]
विज्ञापन
खड़गपुर : घाटाल थाना अंतर्गत मारिचा गांव में तृणमूल समर्थकों को भाजपा समर्थकों को पीटने का आरोप लगा. मारपीट के दौरान तृणमूल कांग्रेस के मारिचा गांव के बूथ सभापति परेश बर सहित पांच लोग जख्मी हो गये. वहीं एक भाजपा समर्थक भी लापता हो गया.
गौरतलब है कि तृणमूल समर्थक पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे थे, तभी 25 लोग अचानक लाठी लेकर तृणमूल कार्यालय में प्रवेश कर गये और तृणमूल समर्थकों को पीटने लगे. तृणमूल का आरोप है कि हमलावरों का तार भाजपा से जुड़ा हुआ है. वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि हमलावरों का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है. हमलावर बाहरी थे.
हमला के दौरान भाजपा समर्थक तृणमूल कार्यालय के निकट से गुजर रहे थे. भाजपा समर्थकों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश भी की. इस दौरान एक भाजपा समर्थक लापता हो गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद से इलाके में काफी आक्रोश है. इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




