डकैतों ने की वृद्ध मकान मालिक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : डकैतों ने वृद्ध मकान मालिक की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा हराचंद मुखर्जी लेन में एक बहुमंजिली इमारत के चौथे तल पर घटी. मृतक का नाम मोहम्मद जलील (63) बताया गया है. डकैतों ने वारदात को उनकी पत्नी के सामने ही अंजाम दिया. बीमार पत्नी बिस्तर पर […]

विज्ञापन

हावड़ा : डकैतों ने वृद्ध मकान मालिक की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना हावड़ा थाना अंतर्गत टिकियापाड़ा हराचंद मुखर्जी लेन में एक बहुमंजिली इमारत के चौथे तल पर घटी. मृतक का नाम मोहम्मद जलील (63) बताया गया है. डकैतों ने वारदात को उनकी पत्नी के सामने ही अंजाम दिया. बीमार पत्नी बिस्तर पर पड़ी रही, लेकिन कुछ ना कर सकी.

विज्ञापन

पत्नी हार्ट की मरीज हैं. डकैत बड़ी आसानी से आलमारी में रखे कीमती गहने और नकदी लूट कर भाग निकले. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. खुद पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

मोहम्मद जलील रेलवे से रिटायर हुए थे. चौथे तल पर पत्नी के साथ रहते थे. तीसरे तल पर बेटा और बहू रहते हैं. शनिवार सुबह नौकरानी काम करने के लिए पहुंची तो फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर प्रवेश करते ही उसने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है. आलमारी खुली हुई थी.
मकान मालिक मोहम्मद जलील रसोई घर में गिरे पड़े थे. नौकरानी के अनुसार उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे. खबर पड़ोसियों को दी गयी. मकान मालिक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को आशंका है कि डकैती में बाधा देने के कारण ही उनकी हत्या की गयी है.
पुलिस बेटे-बहू के अलावा उनकी पत्नी सेलिना से भी बात कर रही है, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से पुलिस को परेशानी हो रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola