करोड़ों रुपये की लकड़ी जब्त

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : वन विभाग ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कर भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है. इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गयी है. सोमवार तड़के उत्तर बंगाल वन विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त जानकारी के आधार पर फूलबाड़ी इलाके से सौगान की लकड़ी से लदे एक ट्रक को […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : वन विभाग ने अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कर भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है. इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गयी है. सोमवार तड़के उत्तर बंगाल वन विभाग के स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त जानकारी के आधार पर फूलबाड़ी इलाके से सौगान की लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया.
ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया. स्पेशल टास्क फोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, नागालैंड के डिमापुर से सागौन की लकड़ी को ट्रक में लादकर संभवत: बंगलुरू के लिए रवाना किया गया था. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्रीवोलू राजू और के रगुन्दर है. दोनों आंध्र प्रदेश के निवासी हैं. जब्त लकड़ी की कीमत एक करोड़ के करीब आंकी जा रही है.
वहीं, घोषपुकुर रेंज की टीम ने भी एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें सागौन की लकड़ी लादी गयी थी. बरामद लकड़ी की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास बतायी गयी. टीम ने पूछताछ के लिए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. घोषपुकुर रेंज से मिली जानकारी के अनुसार, सागौन की लकड़ी को ट्रक में लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा था. वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola