महिला संग अश्लील हरकत में भाजपा कर्मी गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
महिला संग अश्लील हरकत में भाजपा कर्मी गिरफ्तार

दुर्गापुर : लावदोहा थाना की पुलिस ने पातसौरा ग्राम में महिला से मारपीट करने और अश्लील हरकत के आरोप में एक भाजपा कर्मी को गिरफ्तार किया. शनिवार आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी मिलन गोराई पाट सौरा ग्राम का निवासी है. इसके खिलाफ […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : लावदोहा थाना की पुलिस ने पातसौरा ग्राम में महिला से मारपीट करने और अश्लील हरकत के आरोप में एक भाजपा कर्मी को गिरफ्तार किया. शनिवार आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी मिलन गोराई पाट सौरा ग्राम का निवासी है. इसके खिलाफ महिला के साथ मारपीट एवं छेड़खानी का मामला दर्ज किया है.

उल्लेखनीय है कि मतगणना के दिन देर संध्या ग्राम में तृणमूल भाजपा के बीच मारपीट हुई थी. तृणमूल की महिला समर्थक प्रतिमा बागदी ने भाजपा पर इलाके में मारपीट करने का एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. इस संदर्भ में भाजपा नेता अमिताभ बनर्जी ने बताया कि घटना में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है. ग्राम में पानी भरने को लेकर पड़ोसियों के बीच कुछ मारपीट हुई थी. तृणमूल साजिश के तहत भाजपा कर्मियों को फंसा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola