नाबालिग के अपहरण में लिया पुन: रिमांड
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल इलाके से 16 वर्षीया युवती के अपहरण के मामले में अपहत युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार इलाके से कांड के मुख्य आरोपी सोनू मंडल के पिता अशोक मंडल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के पश्चात उसे पुनः गुरुवार […]
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल इलाके से 16 वर्षीया युवती के अपहरण के मामले में अपहत युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार इलाके से कांड के मुख्य आरोपी सोनू मंडल के पिता अशोक मंडल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने के पश्चात उसे पुनः गुरुवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी तथा उक्त युवती को बरामद करने के लिए पुनः उसकी पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की.
सीजेएम ने आरोपी की चार दिनों की रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस को सौंप दिया. शिकायत के अनुसार बीते सात मई को कुमारबाजार इलाका निवासी सोनू मंडल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की 16 वर्षीया बेटी का अपहरण कर लिया था. फिलहाल रिमांड अवधि के दौरान पुलिस को कोई खास सफलता नही मिल पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए