एटीएम तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास

Updated at : 16 May 2019 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास

बागडोगरा : पांच बदमाशों ने अपर बागडोगरा स्थित सिंडिकेट बैंक की एटीएम तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास किया. हालांकि वे रुपये निकाल नहीं पाये. बागडोगरा पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है. बैंक मैनेजर लोमु भूटिया ने बताया कि अपर बागडोगरा बस स्टैंड संलग्न सिंडिकेट बैंक की एटीएम में मंगलवार रात लगभग डेढ़ […]

विज्ञापन

बागडोगरा : पांच बदमाशों ने अपर बागडोगरा स्थित सिंडिकेट बैंक की एटीएम तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास किया. हालांकि वे रुपये निकाल नहीं पाये. बागडोगरा पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है. बैंक मैनेजर लोमु भूटिया ने बताया कि अपर बागडोगरा बस स्टैंड संलग्न सिंडिकेट बैंक की एटीएम में मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे पांच लोग चेहरे पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे.

एटीएम मशीन के सामने का ढक्कन का ताला तोड़ा. लेकिन मुख्य लॉकर जहां रुपया रहता है उसे तोड़ नहीं पाये. उस वक्त एटीएम में 74 हजार 800 रुपये थे. बुधवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा. लेकिन बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे. पुलिस उनकी पहचान में जुटी है. और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की कोशिश में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola