नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 4:51 AM
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल से 16 वषर्य युवती के अपहरण के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार से मुख्य आरोपी सोनू मंडल के भाई मोनू मंडल को गिरफ्तार किया. इसके पहले सोनू के पिता अशोक मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मोनू को बुधवार को आसनसोल […]
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल से 16 वषर्य युवती के अपहरण के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कुमारबाजार से मुख्य आरोपी सोनू मंडल के भाई मोनू मंडल को गिरफ्तार किया. इसके पहले सोनू के पिता अशोक मंडल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मोनू को बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया.
पुलिस जांच अधिकारी ने इस मामले के मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी तथा उक्त युवती को बरामद करने के लिए उसकी सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग कोर्ट से की. सीजेएम ने आरोपी की पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर उसे पुलिस को सौंप दिया. शिकायत के अनुसार बीते सात अप्रैल को कुमारबाजार इलाका निवासी सोनू मंडल ने अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










