बुद्ध पूर्णिमा पर फिदायीन हमले की फिराक में आतंकी

Updated:
विज्ञापन

सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने किया अलर्ट हमले में गर्भवती महिला का इस्तेमाल कर सकते हैं आतंकी कोलकाता : बुद्ध पूर्णिमा यानी 18 मई को आतंकी पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश में फिदायीन हमला कर सकते हैं. सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, जारी किये अलर्ट में कहा गया है […]

विज्ञापन

सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने किया अलर्ट

विज्ञापन
हमले में गर्भवती महिला का इस्तेमाल कर सकते हैं आतंकी
कोलकाता : बुद्ध पूर्णिमा यानी 18 मई को आतंकी पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश में फिदायीन हमला कर सकते हैं. सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, जारी किये अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) या इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) बुद्ध पूर्णिमा पर आत्मघाती हमले की फिराक में हैं. आतंकी अपने मंसूबे को पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश में अंजाम दे सकते हैं.
हमले के लिये गर्भवती महिला का इस्तेमाल किया जा सकता है. अलर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार व प्रशासन को सुरक्षा के लिये एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है. सूत्रों के अनुसार, राज्य के बड़े हिंदू और बौद्ध मंदिरों और उसके आसपास निगरानी और कड़ी कर दी गयी है. पूर्व में कई ऐसे मामले हुए हैं जिसके आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि पश्चिम बंगाल में जेएमबी के सदस्य सक्रिय रहे हैं.
कोलकाता एसटीएफ ने कोलकाता, मुर्शिदाबाद, मालदा समेत अन्य जगहों से जेएमबी के कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है. ऐसे में राज्य प्रशासन सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो के अलर्ट को हल्के में नहीं ले रहा है. राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola