महिला से सोने की चेन की छिनताई

Updated at : 10 May 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से सोने की चेन की छिनताई

नवान्न से कुछ दूरी पर हुई घटना हावड़ा : राज्य सचिवालय नवान्न के पास बुधवार दोपहर एक महिला से सोने के चेन की छिनताई की घटना हुई. पीड़िता का नाम निलीमा चटर्जी है. वह चटर्जीहाट बस स्टैंड इलाके की रहनेवाली है. जानकारी के अनुसार, दोपहर को वह अपनी बेटी को डांस स्कूल लेकर जा रही […]

विज्ञापन

नवान्न से कुछ दूरी पर हुई घटना

हावड़ा : राज्य सचिवालय नवान्न के पास बुधवार दोपहर एक महिला से सोने के चेन की छिनताई की घटना हुई. पीड़िता का नाम निलीमा चटर्जी है. वह चटर्जीहाट बस स्टैंड इलाके की रहनेवाली है. जानकारी के अनुसार, दोपहर को वह अपनी बेटी को डांस स्कूल लेकर जा रही थी. तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आये और उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये.
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. महिला ने बताया कि दोनों युवक काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे और मौका देखकर उनको धक्का मारा और चेन छीन कर मंदिरतला इलाके की तरफ फरार हो गये. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वहीं 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola