धारदार हथियार से की भाभी की हत्या

हत्या के बाद हथियार के साथ थाना में किया आत्मसमर्पण उग्र ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बोला हमला जमकर की तोड़फोड़ मालदा : संपत्ति विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या के बाद खून से सना हथियार लेकर थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मंगलवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना […]
हत्या के बाद हथियार के साथ थाना में किया आत्मसमर्पण
उग्र ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बोला हमला जमकर की तोड़फोड़
मालदा : संपत्ति विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या के बाद खून से सना हथियार लेकर थाने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मंगलवार की सुबह यह सनसनीखेज घटना मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाने के हल्दीबाड़ी गांव में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मृत गृहिणी के पति सागर दास ने अपने भाई मोतीलाल दास उर्फ बुधुआ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृतका का नाम संजुमनी दास (30) है. उसके दाहिने हाथ व पैर को धारदार हथियार काटकर शरीर से अलग कर दिया गया. इसके बाद उसका गला काट देने का आरोप देवर बुधुआ पर लगा है. सुबह-सुबह की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी पैल गयी है. गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ मचाया है.
मृतका के पति सागर दास ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की काफी जमीन है. इस संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई मोतीलाल दास के साथ कुछ महीनों से विवाद चल रहा था. दोनों भाइयों के बीच मारपीट के बाद मामला थाने तक भी पहुंचा था. लेकिन समस्या सुलझी नहीं. रोज-रोज के इस झमले के निपटारे के लिए ग्रामीणों को लेकर एक बैठक बुलायी गयी. लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने अपनी भाभी की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.
मृतका के पति ने बताया कि वह सुबह काम के लिए घर से निकला था. उसकी पत्नी घर पर अकेली थी. घर से निकलते समय भाई के साथ विवाद हुआ था. इसी का बदला लेने के लिए भाई ने उसकी पत्नी की हत्या की है.जिले के पुलिस अधीक्षक अजय प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस कर रही है. आरोपी से पूछताछ के लिए चांचल महकमा अदालत के माध्यम से उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




