सेप्टिक टैंक में मिला पत्नी का शव, कहा था- प्रेमी संग भागी है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 1:43 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर घटना को फिल्मी तर्ज पर छुपाने की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना सिलीगुड़ी शहर से सटे जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत डाबग्राम-2 ग्राम पंचायत के पूर्व चयनपाड़ा इलाके में घटी है. गुमशुदगी की शिकायत पर छानबीन कर रही पुलिस ने उसी के घर के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर घटना को फिल्मी तर्ज पर छुपाने की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना सिलीगुड़ी शहर से सटे जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत डाबग्राम-2 ग्राम पंचायत के पूर्व चयनपाड़ा इलाके में घटी है. गुमशुदगी की शिकायत पर छानबीन कर रही पुलिस ने उसी के घर के सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद किया है. मृतका का नाम लता दास (23) है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. हत्या, सबूतों को मिटाने व पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम गोपाल दास बताया गया है. उसे रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छह वर्ष पहले चयनपाड़ा निवासी लता दास का विवाह जलपाईगुड़ी जिले के छोबारहाट निवासी गोपाल दास के साथ हुआ था. गोपाल दास पेशे से डेकोरेटर कर्मचारी है. विवाह के बाद से ही दोनों में आये दिन झगड़ा होता था. गोपाल को अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध होने का संदेह था.
इसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर आश्रमपाड़ा इलाके में किराये पर रहने लगा था. फिर किराये का मकान छोड़कर जलपाईगुड़ी में रहने लगा. बीते गुरुवार को लता दास मतदान करने के लिए अपने मायके आयी. उसी शाम गोपाल भी अपनी ससुराल आ धमका. शुक्रवार को भी दोनों के बीच काफी बहस हुई थी.
शुक्रवार रात से लता अचानक लापता हो गयी. गोपाल ने अपने ससुरालवालों को बताया कि लता अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है. इसके बाद गोपाल ने ससुरालवालों को साथ लेकर लता की गुमशुदगी की शिकायत भक्तिनगर थाना अंतर्गत आसीघर पुलिस आउटपोस्ट में दर्ज करायी.
शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस लता को तलाशने में जुटी. गोपाल व परिवारवालों से पूछताछ के बाद पुलिस को गोपाल पर ही संदेह हुआ.
रविवार की सुबह पुलिस ने गोपाल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. गोपाल के बयान में काफी असंगति पाये जाने पर पुलिस सख्ती बरती. इतने में ही गोपाल ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने उगल दिया.
गोपाल की निशानदेही पर पुलिस ने लता के घर के सेप्टिक टैंक से उसका शव बरामद किया. घटना सामने आने के बाद से इलाकाई लोगों में काफी आक्रोश है. लते का परिवार ने आरोपी दामाद पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मृतका की मां ममता दास ने बताया कि शादी के बाद दोनों सिलीगुड़ी के आश्रमपाड़ा इलाके में किराये पर रहते थे. कुछ महीने पहले दोनों फिर जलपाईगुड़ी चले गये. लता का किसी से अवैध संबंध होने का संदेह गोपाल को था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन झगड़े होते थे.
शुक्रवार की रात गोपाल ने बताया कि लता अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है. गोपाल की बातों में आकर हम लोगों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी और अब गोपाल ही हत्यारा निकला. उसे कठोर सजा होनी चाहिए.
झगड़ा होने के बाद मौका पाकर गला घोंट दिया
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को झगड़ा होने के बाद आरोपी गोपाल दास ने मौके देखकर गला घोंटकर लता की हत्या की. इसके बाद उसके शरीर के सारा कपड़ा हटाया और हाथ-पैर बांधा. गरदन से एक बड़ा पत्थर बांधकर उसके शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया.
फिर प्रेमी के साथ लता के भाग जाने की झूठी कहानी सुनाकर गोपाल ने ससुरालवालों को गुमराह किया. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी गौरव लाल ने बताया कि आरोपी गोपाल दास ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










