पति-पत्नी के शव बरामद
Updated at : 13 Apr 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के आगरपाड़ा की है घटना कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के आगरपाड़ा में एक दंपती की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार सुबह उनका शव उनके कमरे से बरामद किया गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के […]
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना के आगरपाड़ा की है घटना
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के आगरपाड़ा में एक दंपती की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार सुबह उनका शव उनके कमरे से बरामद किया गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने आत्महत्या की है. मृत दंपत्ति का नाम अमर मंडल और वृंदा मंडल बताया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, सात वर्ष पहले आगरपाड़ा के पीरतला इलाके में अमर मंडल, पत्नी वृंदा के साथ रहने आये थे. तीन साल उन्हें एक बेटी हुई. मकान मालिक का कहना है कि बेटी को खिलाने के लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था. उन्होंने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी उसकी बेटी को एक लेडी ट्यूटर पढ़ाने आयी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था.
काफी आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन बेटी की रोने की आवाज सुनायी दे रही थी. इसके बाद उसने इस बात की जानकारी मकान मालिक को दी और उन्होंने आसपास के लोगों को. खबर पाकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और मकान का दरवाजा तोड़ा तो दंपती का शव पड़ा हुआ था. लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी खड़दह थाना की पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




