ePaper

नक्सलबाड़ी के युवा तृणमूल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप

Updated at : 18 Mar 2019 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलबाड़ी के युवा तृणमूल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप

सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल अध्यक्ष नवीन दास उर्फ बाप्पा पर एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसे आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने रविवार को नक्सलबाड़ी थाने में युवा तृणमूल नेता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज होते ही […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल अध्यक्ष नवीन दास उर्फ बाप्पा पर एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसे आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां ने रविवार को नक्सलबाड़ी थाने में युवा तृणमूल नेता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज होते ही इलाके और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गयी है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बता दें कि बीते शनिवार को ही आग से झुलसी एक माध्यमिक छात्रा को सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके शरीर में कैसे और क्यों आग लगी, यह उस दिन साफ नहीं हुआ था.
लेकिन रविवार को पीड़िता की मां के नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराते ही पूरा मामला सामने आया गया है. दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते दस वर्षों से नाबालिग का परिवार आरोपी नवीन दास उर्फ बाप्पा के घर में किराये पर रह रहा है.
किरायेदार की बेटी के साथ दुष्कर्म व उसे आत्मदाह के लिए मजबूर करने का मामला सामने आते ही इलाके में खलबली मच गयी. जानकारी के अनुसार, आग से झुलसी नाबालिग को शनिवार दोपहर को पहले नक्सलबाड़ी ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति देख डॉक्टरों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
लेकिन परिवार ने बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी हालत बेहद नाजुक है. उसका शरीर 90 प्रतिशत तक जल गया है. श्वासनली भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.
रविवार को पीड़िता की मां ने नक्सलबाड़ी थाने में अपने मकान मालिक के परिवार के चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी. इसमें पीड़िता की मां ने बताया कि है कई बार आरोपी नवीन दास उनकी बेटी को बहला-फुसला कर बाहर घुमाने ले जाया करता था और उसी दौरान होटल या अन्यत्र उसके साथ दुष्कर्म करता था.
शनिवार दोपहर को आरोपी नवीन दास उर्फ बाप्पा, उसकी पत्नी मीरा दास व नवीन के माता-पिता ने अचानक घर में घुसकर नाबालिग को पीटना शुरू कर दिया. अपमान सहन न करने की स्थिति में नाबालिग ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी नवीन दास उर्फ बाप्पा नक्सलबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल का अध्यक्ष है और शादीशुदा है. आरोप है कि आरोपी की पत्नी मीरा दास ने ही आग से झुलसी नाबालिग को सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
नक्सलबाड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म व आत्महत्या की कोशिश के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है. आरोपी परिवार के सभी लोग इलाके से फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola