दो आर्म्स डीलर गिरफ्तार, हथियार जब्त

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों में एक हत्या का आरोपी दूसरा उत्तर कोलकाता में काफी दिनों से था वांटेड कोलकाता : लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) ने अत्याधुनिक हथियार के साथ मैदान इलाके से दो आर्मस डीलरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनीश अली उर्फ अफसार अली (24) और राजेश मल्लिक (42) हैं. […]

विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों में एक हत्या का आरोपी

विज्ञापन
दूसरा उत्तर कोलकाता में काफी दिनों से था वांटेड
कोलकाता : लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) ने अत्याधुनिक हथियार के साथ मैदान इलाके से दो आर्मस डीलरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनीश अली उर्फ अफसार अली (24) और राजेश मल्लिक (42) हैं. दोनों‍ टेंगरा व इंटाली इलाके के रहनेवाले हैं. इनके पास से दो अत्याधुनिक हथियार व कारतूस जब्त किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मैदान इलाके में हथियारों की डीलिंग होने की गुप्त जानकारी उन्हें मिली थी.
जानकारी के बाद से पुलिस की टीम वहां नजर रखे हुई थी. गुरुवार रात अचानक 9.30 बजे के करीब दो कुख्यात लोगों को एक साथ देखा गया. पुलिस ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला कि वे हथियारों की डीलिंग के सिलसिले में आपस में यहां आये थे. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इसमें अनीश अली को इसके पहले चितपुर इलाके में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. जबकि दूसरे आरोपी राजेश मल्लिक का नाम भी पुलिस की वांटेड लिस्ट शामिल है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola