कोलकाता : बम फेंक कर भागा युवक, महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : दिन की शुरुआत के साथ ही सरेआम एक युवक बम फेंक कर इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश करते हुए फरार हो गया. घटना इकबालपुर इलाके के भूकैलाश रोड में सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इकबालपुर इलाके की एक छोटी सी गली में अचानक एक युवक […]

विज्ञापन

कोलकाता : दिन की शुरुआत के साथ ही सरेआम एक युवक बम फेंक कर इलाके में आतंक फैलाने की कोशिश करते हुए फरार हो गया. घटना इकबालपुर इलाके के भूकैलाश रोड में सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इकबालपुर इलाके की एक छोटी सी गली में अचानक एक युवक आया और बम फेंक कर भाग निकला.

विज्ञापन

घटना के समय पास से गुजर रही इशरत जहां (45) नामक एक महिला के चेहरे व सिर में बम के छर्रे लगने से वह जख्मी हो गयी. तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर में आराम करने की सलाह दी. खबर पाकर इकबालपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गयी.

इलाके में किसने और क्यों बम फेंका? किससे उसकी दुश्मनी थी, इसका पता लगा कर आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है. इस घटना के कारण कुछ समय के लिए लोग आतंकित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola