कोलकाता : नकली नारियल तेल कारखाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बैरकपुर पुलिस कमिशनरेट की विशेष पुलिस की टीम ने टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बांस बगान इलाके में छापामारी कर नकली नारियल तेल बनाने के कारखाने का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने कारखाने के मालिक सुखदेव हाजरा को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी के दौरान कारखाने से काफी मात्रा में नकली तेल और कई नामी […]

विज्ञापन

कोलकाता : बैरकपुर पुलिस कमिशनरेट की विशेष पुलिस की टीम ने टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बांस बगान इलाके में छापामारी कर नकली नारियल तेल बनाने के कारखाने का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने कारखाने के मालिक सुखदेव हाजरा को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी के दौरान कारखाने से काफी मात्रा में नकली तेल और कई नामी तेल कंपनियों के लेबल बरामद किये गये.

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि इस धंधे में कई और लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि यहां नकली नारियल तेल बनाने का कारखाना चल रहा है.

इसके बाद से ही पुलिस तत्पर थी. बुधवार को एक गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर कारखाने का भंडाफोड़ किया. स्थानीय पार्षद आशा शर्मा ने बताया कि इतने दिनों से यहां नकली तेल बनाने का कारखाना चल रहा है. इलाके में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. अचानक हुई छापामारी से आसपास के लोग अचंभित हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola