इस्लामपुर : ग्राहकों के अकाउंट से रुपए उड़ाये गये पैसे

Updated:
विज्ञापन

इस्लामपुर : इस्लामपुर महकमा अंतर्गत पांजिपाड़ा इलाके के स्टेट बैंक एक के बाद एक ग्राहकों के अकाउंट से रुपए उड़ाये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक के ग्राहकों ने बैंक में ताला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया. मौके पर पांजिपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस पहुंची है. पिछले कुछ दिनों से पांजिपाड़ा स्टेट बैंक के कुछ […]

विज्ञापन
इस्लामपुर : इस्लामपुर महकमा अंतर्गत पांजिपाड़ा इलाके के स्टेट बैंक एक के बाद एक ग्राहकों के अकाउंट से रुपए उड़ाये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक के ग्राहकों ने बैंक में ताला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया. मौके पर पांजिपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस पहुंची है.
पिछले कुछ दिनों से पांजिपाड़ा स्टेट बैंक के कुछ ग्राहकों के रुपए उनके अकाउंट से गायब हो रहे है.
घटना को लेकर मंगलवार दोपहर को बैंक में जाकर बैंक प्रबंधन को मामले की शिकायत की. इस पर प्रबंधन ने ग्राहकों को एक फॉर्म दिया. इसे भरकर बैंक में जमा करने को कहा गया. इसपर ग्राहकों ने पूछा कि उनके रुपए वापस मिलेंगे या नहीं. लेकिन बैंक मैनेजर इसपर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसपर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा.
आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों को बैंक के अंदर बंद कर दिया. इस स्थिति में लगभग दो घंटे तक रहने के बाद बैंक मैनेजर बीमार हो गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पांजिपाड़ा आउटपोस्ट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक मैनेजर को वहां से निकाला व इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola