कालिम्पोंग : युवक की हत्या कर शव को दफनाया

Updated at : 23 Jan 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
कालिम्पोंग : युवक की हत्या कर शव  को दफनाया

कालिम्पोंग : जिले के खंड एक अंतर्गत टासिडिंग ग्राम पंचायत के पोसीयर में भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कालिम्पोंग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सूरज थापा (35) बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवकों ने […]

विज्ञापन

कालिम्पोंग : जिले के खंड एक अंतर्गत टासिडिंग ग्राम पंचायत के पोसीयर में भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कालिम्पोंग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सूरज थापा (35) बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवकों ने मिलकर सूरज को पहले मारपीट कर घायल कर दिया, उसके बाद किसी को मालूम ना हो, इसके लिये जमीन में दफन कर दिया. यह घटना 17 जनवरी की है, जब मृतक सूरज थापा गांव में अभद्र व्यवहार कर रहा था. उसे रोकने के लिये गांववालों ने मारपीट शुरू कर दिया.

घायल अवस्था में मृतक अपने घर चला, लेकिन अगले दिन मृत अवस्था में पाया गया. 18 जनवरी को मृत अवस्था में दिखने के बाद मारपीट करने वालों ने डर से किसी को कानों कान खबर नहीं हो. इसके लिए 19 जनवरी को मृतक के खेत मे उसका शव दफन कर मामले को दबाने का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola