आद्रा : रामेश्वर कोठारिया दंपती हत्याकांड में विजय को आजीवन कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2019 6:33 AM
विज्ञापन
आद्रा : पुरूलिया शहर के नीलकोठीडांगा निवासी स्वर्णकार दंपती रामेश्वर कोठारिया व पत्नी सुशीला कोठारिया हत्याकांड में जिला अदालत ने शुक्रवार को दोषी पाये विजय अग्रवाल को आजीवन कारावास तथा धीरज अग्रवाल एवं विनीत अग्रवाल को छह-छह वर्ष कारावास की सजा सुनाई. सनद रहे कि पुलिस ने 28 अप्रैल, 2012 को दंपती का शव बरामद […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरूलिया शहर के नीलकोठीडांगा निवासी स्वर्णकार दंपती रामेश्वर कोठारिया व पत्नी सुशीला कोठारिया हत्याकांड में जिला अदालत ने शुक्रवार को दोषी पाये विजय अग्रवाल को आजीवन कारावास तथा धीरज अग्रवाल एवं विनीत अग्रवाल को छह-छह वर्ष कारावास की सजा सुनाई.
सनद रहे कि पुलिस ने 28 अप्रैल, 2012 को दंपती का शव बरामद किया था. दोषियोंके वकील ने कहा कि इस निर्णय के खिलाफ वे उपरी कोर्ट में गुहार लगायेंगे.
सनद रहे कि पति-पत्नी की हत्या कर हत्यारे उनके घर से लाखों के स्वर्ण जेवर लेकर फरार हो गये थे. उनके मोबाइल फोन भी ले गये थे. पुलिस ने जांच के क्रम में फोन का लोकेशन पुलिया शहर के साहिबबांध इलाके में पाया.
तलाशी के दौरान पुलिस ने साहिबबांध इलाके से फोन तथा हत्या में उपयोग किये अस्त्र भी बरामद किया. पुलिस ने मार्बल व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल से पूछताछ की. उन्होंने संलिप्तता स्वीकार कर ली.
उन्होंने दिल्ली से दो शूटरों को बुला कर हत्याकांड को अंजाम दिया था. व्यवसायी विजय ने स्वर्ण व्यवसायी से काफी स्वर्ण गिरवी रखकर उधार में रुपए लिए थे और यह रुपया का ब्याज काफी होने के कारण उसे भुगतान करने में दिक्कत हो रही थी.
इस कारण उसने हत्या की योजना बनाई. विजय के बाद धीरज एवं विनीत को भी गिरफ्तार किया गया. सुनवाई के बाद जिला जज ने विजय अग्रवाल को उम्र कैद तथा धीरज व विनीत अग्रवाल को छह-छह वर्ष की सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










