कोलकाता : नौकरी के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी पदों पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. सीआइडी के हाथों गिरफ्तार होने वाले गिरोह के शातिर सदस्यों के नाम जयंत कुमार घोराई (प्रमुख मास्टर माइंड), जयनारायण मंडल, […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी पदों पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों को राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने गिरफ्तार किया है.
सीआइडी के हाथों गिरफ्तार होने वाले गिरोह के शातिर सदस्यों के नाम जयंत कुमार घोराई (प्रमुख मास्टर माइंड), जयनारायण मंडल, गुनाधर मान्ना, अमिय पाल, श्वपन मंडल, सुकुमार डिंडा और नित्यानंद दास है. सभी को पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, मुर्शीदाबाद व दक्षिण 24 परगना के विभिन्न ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है.
सीआइडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिल रही थी कि राज्य के विभिन्न जिलों में एक गिरोह सक्रिय है, जो रेलवे, टीचर, सेना, ट्रांसपोर्ट विभाग, ग्रुप डी विभाग में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनसे मोटी रकम वसूल रहा है.
इसके बाद सीआइडी की टीम ने नंदीग्राम के पटाशपुर थाने में स्वत: मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की. जिसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनके पास से काफी नकली ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल के कागजात व कुछ सरकारी विभागों के नकली स्टांप भी जब्त किये. गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




