ePaper

साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

Updated at : 06 Dec 2018 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म

सिलीगुड़ी : साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन एनजेपी थाना इलाके के जनतापाड़ा इलाके में घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईओसी डिपो के निकट जनतापाड़ा में एक युवक पर पर बच्ची के […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन एनजेपी थाना इलाके के जनतापाड़ा इलाके में घटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईओसी डिपो के निकट जनतापाड़ा में एक युवक पर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है.
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया एवं उसकी जमकर पिटाई की. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी का नाम भरत चटर्जी बताया गया है. स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि भारत चटर्जी भी उसी इलाके का रहने वाला है. मौका देख कर उसने साढ़े तीन साल की बच्ची को बुलाया एवं उसके साथ दुष्कर्म किया.
बच्ची बुरी तरह से घायल अवस्था में जब घर पहुंची तो परिवार वालों को समझते देरी नहीं लगी. बच्ची से मिली जानकारी के आधार पर परिवार तथा आसपास के लोग भरत चटर्जी को पकड़ने पहुंचे. उसे पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई की गई. बाद में उसे पकड़कर एनजेपी थाने लाया गया एवं पुलिस के हवाले कर दिया गया.
इधर पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप में भरत चटर्जी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद जनतापाड़ा इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola