पांच लाख के जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार रात को महानगर के नारकेलडांगा से जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपियों के नाम गोलाम रब्बानी उर्फ रब्बानी शेख (25) और आलमीन शेख (22) है. दोनों मालदा के वैष्णव नगर के रहनेवाले हैं. […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार रात को महानगर के नारकेलडांगा से जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ लगे आरोपियों के नाम गोलाम रब्बानी उर्फ रब्बानी शेख (25) और आलमीन शेख (22) है. दोनों मालदा के वैष्णव नगर के रहनेवाले हैं.
इनके पास से एसटीएफ को कुल पांच लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं. सभी नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि मालदा से बड़ी राशि के जाली नोट लेकर कुछ तस्कर महानगर में सप्लाई करने आने वाले हैं. इसके बाद मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया था.
एक सूचना के आधार पर नारकेलडांगा इलाके में मोमीन हाइस्कूल के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू की गयी. दोनों भागने की कोशिश करने लगे. तभी तलाशी लेने पर दोनों के पास से पांच लाख रुपये के जाली नोट मिले. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
- कोलकाता के नारकेलडांगा में एक स्कूल के सामने डीलिंग के लिए पहुंचे थे दोनों आरोपी
- गिरफ्तार आरोपियों के पास से सभी जब्त नोट दो-दो हजार रुपये के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










