डकैती की साजिश रचते चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की पिस्तौल व चाकू

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन प्रधान नगर थाना पुलिस ने डकैती की एक योजना को नाकाम कर दिया है. बदमाश कहीं डकैती करते इससे पहले ही पुलिस ने इनको दबोच लिया. कुल 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से यह ऑटोमेटिक पिस्तौल तथा चार राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन प्रधान नगर थाना पुलिस ने डकैती की एक योजना को नाकाम कर दिया है. बदमाश कहीं डकैती करते इससे पहले ही पुलिस ने इनको दबोच लिया. कुल 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से यह ऑटोमेटिक पिस्तौल तथा चार राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
इसके साथ ही रामपुरी चाकू एवं ताला तोड़ने वाले रॉड भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. इन सभी की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे सिलीगुड़ी जंक्शन के बस स्टैंड से हुई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिरों ने उन्हें चार बदमाशों के बस स्टैंड के अंदर जमा होने की खबर दी. यह लोग कहीं डकैती डालने की योजना बना रहे .थे पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली एक टीम सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड पहुंची और इन पर धावा बोल दिया.
यह लोग पुलिस को देख कर भागने लगे थे. लेकिन पुलिस ने चारों को दबोच लिया. जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास एक ऑटोमेटिक पिस्तौल तथा चार राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए. एक ऑटोमेटिक चाकू भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.साथ ही इनकी एक मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है.
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील तमांग (27),शुभजीत दास(22), रूपक दास (19) तथा शुभम सरकार (25) है. इनमें से से सुनील तमांग पड़ोसी सिक्किम के जोरथांग का रहने वाला है. जबकि शुभम सरकार पातीराम जोत इलाके का निवासी है. दो अन्य आरोपी शुभजीत दास तथा रूपक दास सिलीगुड़ी शहर के झंकार मोड़ इलाके में रहते हैं.
हालांकि दोनों का मूल घर बीरभूम जिले के लाभपुर में है. झंकार मोड़ में दोनों किराए के मकान में रह रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि इन लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस गिरोह में और भी कई सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. उनका नाम पता करने की कोशिश में पुलिस लगी हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola