गलसी में पूर्व पंचायत समिति कर्माध्यक्ष के घर पर हमला, की गयी तोड़फोड़

Updated at : 15 Oct 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
गलसी में पूर्व पंचायत समिति कर्माध्यक्ष के घर पर हमला, की गयी तोड़फोड़

बर्दवान : गलसी थाना अंतर्गत लोया कृष्णरामपुर ग्राम पंचायत के घाघड़ा गांव में गलसी एक नंबर पंचायत समिति के पूर्व कर्माध्यक्ष मनोयारा बेगम के आवास पर शनिवार की रात्रि आपराधिक तत्वों ने हमला किया, जमकर तोड़पोड़ की. उनके पति को हत्या करने की धमकी भी दी. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. सुश्री […]

विज्ञापन
बर्दवान : गलसी थाना अंतर्गत लोया कृष्णरामपुर ग्राम पंचायत के घाघड़ा गांव में गलसी एक नंबर पंचायत समिति के पूर्व कर्माध्यक्ष मनोयारा बेगम के आवास पर शनिवार की रात्रि आपराधिक तत्वों ने हमला किया, जमकर तोड़पोड़ की. उनके पति को हत्या करने की धमकी भी दी. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.
सुश्री बेगम यूथ तृणमूल अध्यक्ष पार्थ मंडल की करीबी है. पंचायत चुनाव के पहले से ही उनके पति शेख टगर इलाके से गायब थे. तृणमूल के प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन के करीबी मेहबूब मंडल, शेख शांत और बकुल मंडल के साथ उसका विवाद चल रहा था. शनिवार की शाम को ही शेख टगर अपने घर लौटा. इसके बाद उसके घर पर हमला किया गया.
मनोयारा ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने लाठी और रड से हमला किया. घर के दरवाजे तथा खिड़कियां तोड़ दी. पति को हत्या करने की धमकी भी दी. पुलिस से शिकायत की गई है. यूथ तृणमूल अध्यक्ष पार्थ मंडल ने हमले की निंदा की है.
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड
बर्दवान. बर्दवान थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा के अपहरण के आरोप में छोटानीलपुर मध्यपाडा निवासी शेख फिरोज को गिरफ्तार किया. उसे पुलिस ने रविवार को जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. पुलिस जांच अधिकारी ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीजीएम ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की.
पुलिस के अनुसार अपहृता झापानतला मोहल्ले की निवासी है. पिछले पांच अक्तूबर को ट्यूशन पढ़ने गई थी. इसी क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola