ePaper

15 कार्टन प्रतिबंधित पटाखे जब्त, तेज आवाज वाले इन पटाखों का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये

Updated at : 08 Oct 2018 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
15 कार्टन प्रतिबंधित पटाखे जब्त, तेज आवाज वाले इन पटाखों का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये

जलपाईगुड़ी : महालया से ठीक पहले जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने तेज आवाजवाले प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया है. पटाखे रखने के आरोप में एक व्यवसायी चिंटू अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है. रविवार दोपहर को शहर के रायकतपाड़ा इलाके में उस व्यवसायी के घर से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किये गये. जिनका […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : महालया से ठीक पहले जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने तेज आवाजवाले प्रतिबंधित पटाखों को जब्त किया है. पटाखे रखने के आरोप में एक व्यवसायी चिंटू अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है. रविवार दोपहर को शहर के रायकतपाड़ा इलाके में उस व्यवसायी के घर से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किये गये.
जिनका अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रूपये है. उल्लेखनीय है कि बीते दस दिनों में पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में छामामारी करके बीस लाख के पटाखे जब्त किये हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चिंटू अग्रवाल पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
शनिवार दोपहर को पांडापाड़ा इलाके से एक लाख से अधिक के पटाखे जब्त किये गये थे और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते कि चिंटू अग्रवाल को पकड़ा गया. उल्लेखनीय है कि हर साल महालया की रात को अन्य जगहों के साथ-साथ जलपाईगुड़ी शहर में भी बड़े पैमाने पर तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े जाते हैं.
इसकी वजह से आमलोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर कई शहरवासियों ने तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर रोक के लिये कोतवाली थाने में लिखित आवेदन भी दिया था. प्रतिबंधित पटाखों पर रोक के लिये पुलिस प्रशासन ने व्यवसायियों के साथ एक बैठक भी की थी. इसके बाद पुलिस ने छापामारी अभियान शुरू किया. बीते महीने के आखिर में दिन बाजार के एक फल व्यवसायी के देशबंधु पाड़ा स्थित घर से करीब चार लाख के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये गये थे. इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.
रविवार को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि दिनबाजार इलाके के व्यवसायी चिंटू अग्रवाल ने अपने घर में भारी मात्रा में पटाखे रखे हुये हैं. इसके बाद कोतवाली थाने के आईसी विश्वाश्रय सरकार के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने उसके घर पर छापा मारा. पुलिस ने घर में रखे 15 कार्टून प्रतिबंधित पटाखे जब्त कर लिये. जानकारी मिली है कि प्रतिबंधित पटाखों पर रोक के लिये पुलिस प्रशासन के साथ हुयी व्यवसायियों की बैठक में चिंटू अग्रवाल भी मौजूद था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola