ePaper

बुदबुद में आदिवासी तांत्रिक की हत्या, सहयोगी हिरासत में

Updated at : 04 Oct 2018 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
बुदबुद में आदिवासी तांत्रिक की हत्या, सहयोगी हिरासत में

पानागढ़ : बुदबुद थाना अंतर्गत मानकर कॉलेज मैदान के पास तांत्रिक राजू हांसदा (32) की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बुधवार की दोपहर उसका शव बरामद किया. घटनास्थल से राजू के सहपाठी प्रेम टुडू शराब को नशे की हालत में पुलिस ने हिरासत में लिया. शव के पास रुद्राक्ष माला, सिंदूर तथा तंत्र साधना […]

विज्ञापन
पानागढ़ : बुदबुद थाना अंतर्गत मानकर कॉलेज मैदान के पास तांत्रिक राजू हांसदा (32) की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बुधवार की दोपहर उसका शव बरामद किया. घटनास्थल से राजू के सहपाठी प्रेम टुडू शराब को नशे की हालत में पुलिस ने हिरासत में लिया. शव के पास रुद्राक्ष माला, सिंदूर तथा तंत्र साधना की सामग्रियां पायी गयी हैं. प्रेम लगातार अपना बयान बदल रहा है.
राजू लवणघाटे ग्राम का निवासी था. मंगलवार की दोपहर मानकर के कूचीडांगा गांव में झाड़ -फूंक करने के लिए राजू प्रेम के साथ गया था. झाड़-फूंक के दौरान दोनों ने जम कर शराब सेवन किया. फिर वहां से निकल गये. राजू की पहली ससुराल कुचीडांगा गांव में ही है. इस समय वह दूसरी पत्नी के साथ रहता था.
राजू का शव बुधवार की दोपहर पुलिस ने बरामद किया. उसके चेहरे और शरीर पर जख्म के कई निशान हैं. प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि किसी वजनी चीज से उस पर लगातार वार किया गया है. मृतक की दूसरी पत्नी का आरोप है कि पहली पत्नी से संबंध विच्छेद के बाद विगत मंगलवार के दिन किसी बहाने से राजू को बुलाया गया था. पहली पत्नी ने ही षड्यंत्र कर राजू की हत्या करायी है.
ग्रामीणों के अनुसार राजू आदिवासी समुदाय में झाड़-फूंक तथा तंत्र साधना का काम करता था. एसीपी (ईस्ट) कमल बैराग्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रेम से पूछताछ जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारणओं का खुलासा संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola