तीन लाख रुपये की अवैध लकड़ी बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : वन विभाग ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन भक्ति नगर थाना अंतर्गत सालुगाड़ा इलाके से करीब 3 लाख रूपये की अवैध लकड़ियां बरामद की है. सभी लकड़ी साल के हैं. इनको एक बोलेरो पिकअप वैन में लादकर कहीं ले जाने की तैयारी थी. वन विभाग के सालुगाड़ा रेंज को पहले ही इसकी जानकारी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : वन विभाग ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधीन भक्ति नगर थाना अंतर्गत सालुगाड़ा इलाके से करीब 3 लाख रूपये की अवैध लकड़ियां बरामद की है. सभी लकड़ी साल के हैं. इनको एक बोलेरो पिकअप वैन में लादकर कहीं ले जाने की तैयारी थी. वन विभाग के सालुगाड़ा रेंज को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी.
उसके बाद ही वन कर्मियों ने सालुगाड़ा इलाके में जाल बिछा दिया. वनकर्मियों के पास एक बोलेरो पिकअप वैन में लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना थी. उसके बाद ही बोलेरो पर नजर रखी जाने लगी थी. डब्ल्यूबी 73-5445 नंबर की बोलेरो जैसे ही सालुगाड़ा से आगे निकलने लगी, वन कर्मियों ने धावा बोल दिया. बोलेरो को वनकर्मियों ने रोका. इस बीच बोलेरो चालक मौका लगते ही भागने में सफल रहा. बोलेरो की जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध साल काठ के लॉग लदे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन