ऑनलाइन फ्रॉड का मामला आया सामने

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में एक बार फिर से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. फोन के जरिए डेबिट कार्ड नबंर लेकर करीब 25 हजार रूपये बदमाशों ने उड़ा लिए हैं. इस सिलसिले में सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में एक बार फिर से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. फोन के जरिए डेबिट कार्ड नबंर लेकर करीब 25 हजार रूपये बदमाशों ने उड़ा लिए हैं. इस सिलसिले में सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है.
मिली जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड की यह घटना भक्तिनगर थाना इलाके के वेस्ट आमदिघी गांव के रहने वाले अजारूल अली के साथ हुई है. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में उसने बताया है कि यूनाइटेड बैंक में उसका खाता है. किसी ने उसे फोन कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए डेबिट कार्ड के नंबर तथा ओटीपी मांगे.
उसे जरा भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि फोन करने वाला उसके साथ ठगी कर लेगा.उसने भरोसा कर ना केवल डेबिट कार्ड का नंबर बल्कि ओटीपी भी बता दिया. कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर एक पर एक एसएमएस आने लगे. जिसमें उसके बैंक खाते से पैसे डेबिट होते जा रहे थे. जब तक वह बैंक को फोन कर अपने खाते को ब्लॉक कराता, तबतक बदमाश 24900 रूपये उड़ा चुके थे. इस घटना से वह काफी परेशान है. उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कर तत्काल पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola