नानी-नतिनी पर एसिड से हमला, घर की खिड़की से सोये अवस्था में फेंका एसिड नहीं मिला कोई सुराग

Updated:
विज्ञापन

ग्वालपोखर : उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाने के लस्करगांव में नानी और नतिनी पर एसिड से हमला किया गया. हमला करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात घर में ही लक्ष्मी सरकार और उनकी नतिनी मौसमी सरकार पर हमला हुआ. उस समय दोनों एक कमरे […]

विज्ञापन
ग्वालपोखर : उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाने के लस्करगांव में नानी और नतिनी पर एसिड से हमला किया गया. हमला करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात घर में ही लक्ष्मी सरकार और उनकी नतिनी मौसमी सरकार पर हमला हुआ. उस समय दोनों एक कमरे में सो रही थीं.
रात में बारिश होने के कारण इलाके में बिजली गुल थी. तभी अचानक नानी और नतिनी की चत्कार सुनकर घर के अन्य लोग भाग कर पहुंचे. उन्होंने देखा कि नानी की पीठ और शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है. इसके अलावा नतिनी का बायां कंधा झुलसा हुआ है. दर्द के मारे दोनों चीख पुकार कर रही थीं. परिवार का आरोप है कि किसी ने खिड़की से दोनों पर एसिड फेंका है.
मौसमी सरकार इस्लामपुर के खुदीरामपल्ली के सुकांत स्मृति उच्च विद्यालय में 12वीं की छात्रा है. एसिड हमले में उसका चेहरा बाल-बाल बच गया. घटना को लेकर रात में ही ग्वालपोखर थाना की पांजीपाड़ा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करायी गयी. दोनों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola